QR Code क्या होता है और कैसे काम करता है? पूरी जानकारी | What Is QR Code In Hindi
दोस्तों, आपने कभी न कभी QR Code के बारे में सुना या Online Payment के लिए इसका उपयोग भी किया होगा, पर क्या आपको पता हैं की QR Code क्या होता हैं? (What Is QR Code In Hindi), QR Code कैसे काम करता हैं?, QR Code के उपयोग क्या हैं?, और QR Code बनते कैसे हैं?
आपको इन सभी सवालों के जवाब आज के इस लेख में मिलेंगे। इस लेख को पढ़ने के बाद QR Code से सम्बन्धित आपके सारे Doubts Clear हो जायेंगे।

QR Code क्या हैं? - What Is QR Code In Hindi
Quick Response Code जिसे short में QR Code कहा जाता हैं। ये Square Shape का एक छोटा-सा box होता हैं जिसमें कई सारे Patterns बने होते हैं। इन Patterns में ही Products या वेबसाइट URL की पूरी जानकारी छुपी हुई रहती हैं, इसे Scan करके उस छुपी हुई जानकारी का पता लगाया जा सकता हैं।
अगर QR Code में किसी Product की Details छिपाई हुई हैं तो इसे स्कैन करने पर वह show हो जाएगी और यदि किसी Website का URL हैं तो यह आपको उस Website पर Redirect कर देगा।
QR Code को बनाने का उद्देश्य, एक ऐसा Code विकसित करना था जिसमें रखे डाटा को सामान्य आँखों से नहीं देखा जा सके और न ही पढ़ा जा सके।
सरल शब्दों में कहे तो QR Code, Bar Code का Upgraded Version हैं।
QR Code का आविष्कार किसने किया ? - Who Invented QR Code In Hindi
सर्वप्रथम 1994 में जापान की "Denso-Wave" नामक कंपनी, जो की "Toyota Group" की एक Subsidiary Company थी ने QR Code का प्रयोग किया था, इसे ही QR Code का आविष्कारक माना जाता हैं।
दरअसल इस कंपनी ने QR Code को अपनी कंपनी के वाहनों के अलग-अलग parts को track करने के लिए बनाया था लेकिन इसकी Quick Response और अधिक भंडारण क्षमता के चलते यह कई अन्य क्षेत्रों में भी प्रचलित हो गया।
QR Code कैसे काम करता हैं? - How QR Code Work In Hindi
QR Code को एक QR Code Scanner की सहायता से स्कैन किया जाता हैं या फिर आप इसे आपके smartphone के Built-In Camera से भी इसे स्कैन कर सकते हैं। Scan होने के बाद device में मौजूद Software QR Code में बने उन Dots को जो कि Code के form में होते हैं को, Number या Character के form में convert करता हैं।
जहाँ Bar Code में 640 bits या 114 Alphanumeric Characters मौजूद हो सकते हैं वहीं QR Code में लगभग 23648 या 4296 Characters मौजूद हो सकते हैं।
QR Code कैसे बनाए - How To Make QR Code In Hindi
QR Code बनाने के लिए आप गूगल पर उपलब्ध किसी भी QR Code Generator Website का उपयोग कर सकते हैं।QR Code का उपयोग - Uses Of QR Code In Hindi
शुरुआत में QR Code का उपयोग सिर्फ Motor Vehicle Industry में होता था परंतु अब कई क्षेत्रों में इसका उपयोग होता हैं -- उत्पादों की Tracking में
- Product की पूरी details देने में
- इसमें किसी भी Website का URL रख सकते हैं, जिससे scan करने पर सीधे website पर redirect हो जायेंगे।
- इसमें आप अपनी details डाल कर इसे Business Card के रूप में इस्तेमाल कर सकते हो।
- इसमें आप किसी भी App का Link जोड़ सकते हो।
- Online Payment में भी इसका उपयोग किया जाता हैं।
Post a Comment