Header Ads

Barcode क्या है और कैसे काम करता है? - पूरी जानकारी हिंदी में | What Is Barcode In Hindi

दोस्तों, जब आप दुकान या Mall से कोई  सामान खरीदते हो तो आपने उस सामान के पैकेट के पीछे कुछ सीधी खड़ी Lines जरूर देखी होगी और जब आप उस सामान की Billing कराते हैं तो दुकानदार उन अजीब सी दिखने वाली lines के ऊपर एक मशीन रखता हैं और तुरंत ही  Bill तैयार हो जाता हैं। तब शायद आपके दिमाग में एक सवाल जरूर आता होगा की ये अजीब से दिखने वाली lines आखिर हैं क्या?  

आज के इस लेख में आपको इन अजीब सी दिखने वाली Lines जिन्हें Barcode कहा जाता हैं, की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस लेख को पढ़ने के बाद आपके Barcode से सम्बन्धित सभी Doubts दूर हो जायेंगे। What Is Bar Code In Hindi - Bar Code क्या हैं?

What Is Barcode In Hindi
What Is Barcode In Hindi


TABLE OF CONTENT 


Barcode क्या हैं ? - What Is Barcode In Hindi 

Barcode किसी Product के आंकड़े (Data) या  सूचनाओं (Information)को लिखने का एक तरीका हैं। Barcode में प्रोडक्ट की पूरी जानकारी छुपी हुई रहती हैं जैसे की - उस Product का मूल्य (Price), मात्रा (Quantity), कंपनी का नाम, Product किस देश में बना हैं ? आदि  


Barcode में Binary Language में product की details लिखी रहती हैं, जिसे केवल Optical Scanner की सहायता से ही पढ़ा जा सकता हैं। Optical Scanner को Barcode Reader भी कहा जाता हैं। 


Barcode नंबर और Lines की form में रहता हैं। 


Barcode का आविष्कार - Invention Of Barcode In Hindi 

Barcode का आविष्कार USA की Drexel University के दो छात्रों Norman Woodland और Bernard Silver ने 1948 में किया था। 


आगे चलकर 1966 में National Association Of Food Chain (NAFC) ने इस Technology का उपयोग अपने Automated Checkout System में किया। 


समय के साथ Barcode की तकनीकी में परिवर्तन आते गए और इसमें कई सारे नए Features Add होते गए। अब के समय में 2D Barcode भी उपलब्ध हैं जो अधिक सूचनाओं का संग्रह करने में सक्षम हैं। 



Barcode के प्रकार - Types Of Barcode In Hindi 

Barcode कई प्रकार के होते हैं, परन्तु सबसे प्रमुख Barcode 2 प्रकार के होते हैं - 1D Barcode और 2D Barcode 

  1. Liner Barcode 1D Barcode 
  2. QR Code - 2D Barcode 


1D Barcode में सबसे ज्यादा प्रचलित Barcode, Universal Product Code (UPC) हैं। UPC Barcode के 2 भाग होते हैं, एक तो Barcode और दूसरा 12 अंकों का UPC Number


12 अंकों में से शुरू के 6 अंक Manufacture के Identification Number होते हैं तथा अगले 5 अंक उस product के Number को प्रदर्शित करते हैं तथा आखिरी वाला अंक Scanner को यह  बताता हैं की Scanning सही से हुई हैं या नहीं। 1D Barcode में केवल Text सूचनाओं को ही store किया जा सकता हैं। 


वहीं बात करें 2D Barcode की तो यह Product की Detail, Address, Images और URL को भी store कर सकता है। इसकी Storage क्षमता 1D Barcode से काफी अधिक होती हैं। 2D Barcode को 1D Barcode Scanner से Scan नहीं किया  जा सकता, इसके लिए Image Scanner की जरूरत पड़ती हैं। 


आजकल 2D Barcode का अर्थात QR Code का अधिक इस्तेमाल होता हैं। 

Barcode कैसे काम करता हैं ? - How Barcode Work In Hindi 



Computer केवल Binary Language (0 और 1) समझता हैं इसलिए Barcode को 95 खानों (Boxes) में बाँटा जाता हैं और इन 95 खानों को भी 15 अलग-अलग खानों में बाँटकर इनमें 12 खानों में Barcode लिखा जाता हैं तथा बचे 3 खानों में 3 गार्ड्स होते हैं। 


12 अंकों में से शुरू के 6 अंक Manufacture के Identification Number होते हैं तथा अगले 5 अंक उस product के Number को प्रदर्शित करते हैं तथा आखिरी वाला अंक Scanner को यह  बताता हैं की Scanning सही से हुई हैं या नहीं।


Barcode बायें से दायें और पढ़ा जाता हैं। Barcode को Barcode Scanner की सहायता से Scan किया जाता हैं। Barcode Scanner, Barcode की Information को Decode कर उसे Computer में प्रदर्शित कर देता हैं। 



Barcode को Scan कैसे करते हैं - How To Scan Barcode In Hindi 



Barcode को स्कैन करने के लिए Barcode Scanner की आवश्यकता होती हैं। आप किसी भी Barcode Scanner Machine से Barcode को स्कैन कर  सकते है। ऑनलाइन कई प्रकार की Barcode Scanner Machine उपलब्ध हैं। 

Barcode के फायदे - Benefits Of Barcode In Hindi 

  1. Barcode को Barcode Scanner से Scan करने पर यह कुछ ही Milliseconds में Product की पूरी जानकारी दे देता हैं। 
  2. इसमें गलती होने की संभावना बहुत कम होती हैं। 
  3. Barcode की सहायता से किसी भी product को Track किया जा सकता हैं। 
  4. इसमें हम महत्वपूर्ण Data को Store कर सकते हैं। 
  5. Barcode बनाना बहुत सस्ता और आसान हैं। 

FAQs 

Barcode क्या हैं? 

Ans. Barcode किसी Product के आंकड़े (Data) या  सूचनाओं (Information)को लिखने का एक तरीका हैं।

UPC full form?

Ans. Universal Product Code 

Barcode का आविष्कार किसने और कब किया?

Ans. Norman Woodland और Bernard Silver ने 1948 में। 

Barcode के प्रकार?

Ans. 1D Barcode और 2D Barcode 

UPC नंबर कितने अंकों का होता हैं?

Ans. 12 अंकों का 

QR Code full form?

Ans. Quick Response Code 

Barcode को कैसे scan किया जाता हैं?

Ans. Barcode Scanner की सहायता से 

Optical Reader क्या हैं?

Ans. Barcode को पढ़ने वाली machine 

1D Barcode और 2D Barcode क्या हैं?

Ans. Liner Barcode, 1D Barcode तथा QR Code, 2D Barcode हैं। 

Binary Language क्या हैं?

Ans. 0 और 1 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.