फाइबर ऑप्टिक केबल : क्या है, कैसे काम करता है, फायदे व नुकसान | Fiber Optic Cable in Hindi
फाइबर ऑप्टिक केबल क्या है? What Is Fiber Optic Cable in Hindi
Optical Fiber एक प्रकार का पारदर्शी फाइबर केबल होता है जिसका उपयोग हाई स्पीड डाटा को ट्रांसमिट करने के लिए किया जाता है।
यह सिलिका या प्लास्टिक से बना बहुत ही लचीला और नाजुक केबल होता है जिसकी मोटाई मानव शरीर के बाल से थोड़ी ज्यादा होती है।
फाइबर ऑप्टिक केबल Light और LED के माध्यम से लम्बे दूरी तक डाटा को ट्रांसफर करने के लिए उपयोग किया जाता है लेकिन इस केबल को उपयोग करने में अन्य केबल की तुलना में लागत अधिक आती है Fiber Optic केबल उपयोग में महंगा पड़ता है लेकिन डाटा को Send करने के लिए अच्छी सर्विस देता है। इससे डाटा को बिना किसी बाहरी interference और बिना गुणवत्ता को खोये दूर डेस्टिनेशन तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।
ऑप्टिकल फाइबर केबल के प्रकार | Types of Fiber Optic Cable in Hindi
Fiber Optic Cable के कई प्रकार होते हैं जो की निम्नलिखित हैं -1. Single mode Optic Fiber Cable
सिंगल-मोड ऑप्टिकल केबल में डाटा को ट्रांसफर करने के लिए सिर्फ सिंगल wavelength लाइट का उपयोग किया जाता है। सिंगल-मोड से डाटा ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1310nm से 1550 nm wavelength का उपयोग किया जाता है। सिंगल मोड ऑप्टिस केबल में मल्टी मोड ट्रांसमिशन की तुलना में डाटा अधिक तेजी से और अधिक सुरक्षा के साथ ट्रांसफर होता है।
Single mode की तुलना में डाटा अधिक bandwidth का उपयोग करता है। आज के समय में सिंगल मोड से डाटा ट्रांसमिट करना मल्टी मोड की तुलना में अधिक एडवांस है क्योकि बहुत सारे इंडस्ट्री अपने important और सिक्योर डाटा को ट्रांसमिट करने के लिए फाइबर की इस टेक्नोलॉजी का उपयोग अधिक करते है।
सिंगल-मोड ऑप्टिकल फाइबर केबल के कोर का आकार बहुत छोटा होता है । इस टेक्नोलॉजी में सिग्नल सीधा ट्रांसमिट होता है इसलिए , सिग्नल के loss होने की संभावना बहुत कम रहती है और डाटा की क्वालिटी डेस्टिनेशन तक बहुत अच्छी बनी रहती है। यदि आप अधिक दूरी तक और फ़ास्ट डाटा को भेजना चाहते है तो यह तरीका आपके नेटवर्क के लिए सही हो सकता है ।
2. Multimode Optic Fiber Cable
मल्टी-मोड ऑप्टिकल फाइबर में डाटा ट्रांसमिट करने के लिए एक से अधिक मोड होते हैं जिसमे डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान में लाइट के माध्यम से ट्रांसमिट किया जाता है । मल्टीमोड में अलग अलग प्रकार की लाइट को एक साथ आसानी से ट्रांसमिट किया जाता है और मल्टी मोड फाइबर केबल का आकार सिंगल मोड ऑप्टिकल केबल की तुलना में मोटा होता है । इस केबल के द्वारा लाइट ट्रांसमिट करने का वेव लेंथ लगभग 850-1300 nm के बीच रहता है।
3. Micro structured Optic Fiber Cable
ऑप्टिकल केबल की टेक्नोलॉजी में माइक्रो स्ट्रक्चर्ड ऑप्टिकल फाइबर केबल एक एक नए प्रकार के category है । Micro structured ऑप्टिकल में लाइट मतलब डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान ने ट्रांसमिट करने के लिए अलग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। इसमें सभी प्रकार के ट्रांसमिशन का कार्य इसके कोर पार्ट और cladding part के अंदर किया गया है।ऑप्टिकल फाइबर केबल में माइक्रो स्ट्रक्चर्ड केबल के कई प्रकार होते है जिसे आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जाता है जैसे फोटोनिक क्रिस्टल, फ्रेस्नेल फाइबर और एयर-क्लैड फाइबर या फिर डबल-क्लैड फाइबर।
Blog पर जल्दी Adsense Approval कैसे ले?
4. Plenum Optic Fiber Cable
इइस तरह की फाइबर ऑप्टिक केबल का निर्माण इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा को करने के लिए किया जाता है। Plenum केबल अन्य केबल की तुलना में बहुत मजबूत होती है जिसमे आग का भी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए इस तरह की केबल का उपयोग , रिसर्च सेण्टर ,बड़े ऑफिस और इंडस्ट्री में किया जाता है।
5. Simplex Optic Fiber Cable
इस प्रकार के ऑप्टिकल फाइबर में लाइट को ट्रांसमिट करने के लिए केवल एक ग्लास स्ट्रैंड का उपयोग किया जाता है । इस प्रकार के केबल का उपयोग जब किया जाता है जब आपको लाइट को सिंगल मोड से एक स्थान से दूसरे स्थान में भेजना होता है । सिम्पलेक्स केबल का उपयोग उस स्थान में किया जाता है जहा आपको मल्टीप्लेक्स डेटा को सिग्नल भेजना चाहते है।
6. Duplex Optic Fiber Cable
इस प्रकार के ऑप्टिकल फाइबर में लाइट को ट्रांसमिट करने के लिए कई ग्लास स्ट्रैंड होते हैं। डुप्लेक्स मोड कम्युनिकेशन उस प्रकार के डिवाइस के बीच उपयोग किया जाता है है जिनमें एक लाइन ट्रांसमिशन के लिए उपयोग की जाती है और दूसरी लाइन सिग्नल को receive करने के लिए उपयोग की जाती है।
फाइबर ऑप्टिक्स केबल और कॉपर केबल में अंतर - Differance Between Optic Cable and Copper Cable
कॉपर केबल का इस्तेमाल दूरसंचार, नेटवर्किंग और अन्य केबल कनेक्शन के लिए पहले कई वर्षो उपयोग होता आ रहा है लेकिन आज के समय में डाटा को दूर तक, सिक्योरिटी और तेजी से भेजने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Optical fiber केबल पारम्परिक कॉपर केबल की तुलना में एक साथ अधिक मात्रा में, तेजी से और हाई बैंडविड्थ के साथ डाटा को ट्रांसमिट करता है। इस टेक्नोलॉजी में डाटा ट्रांसमिट करने के लिए लेज़र और LED का इस्तेमाल किया जाता है जो की या कॉपर के केबल में संभव नहीं है। फाइबरऑप्टिक केबल में एलेक्ट्रोमेग्नाटिक इंटरफेरेंस नहीं होता इसलिए इसमें डाटा के loss होने की संभावना बहुत कम रहती है।
फाइबर ऑप्टिक्स केबल के फायदे - Optic Fiber Cable Benefits in Hindi
- कॉपर की तुलना में लाइट की स्पीड अधिक होती है और इसमें लम्बे दूरी तक डाटा को भेजने में किसी प्रकार के बूस्टर की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- इसमें किसी प्रकार के Conductor Cable का इस्तेमाल नहीं किया जाता इसलिए इसमें एलेक्ट्रोमेग्नाटिक इंटरफेरेंस नहीं होता।
- फाइबर ऑप्टिस केबल को पानी या अन्य केबल के सम्पर्क से गुजारा जा सकता है जैसे की पानी, जमीन इत्यादि।
- फाइबर ऑप्टिक केबल कॉपर तार और एलुमिनियम और अन्य केबल्स की तुलना में अधिक मजबूत, पतले और वजन में हल्के होते हैं
- इस तरह के केबल को समय के साथ बदलने जंग लगाने या ख़राब होने की संभावना बहुत कम रहती है।
फाइबर ऑप्टिक्स केबल के नुकसान - Optic Fiber Cable Disadvantage in Hindi
- तांबे के तार फाइबर ऑप्टिक्स केबल की तुलना में सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते जाते है।
- फाइबर ऑप्टिक केबल को उसके आउटर साइड (कवर) में अधिक प्रोटेक्शन की आवश्यकता होती है।
- फाइबर ऑप्टिक केबल कॉपर केबल की तुलना में नाजुक होते है यदि केबल किसी तरह से मूड हो जाता है तो डाटा ट्रांसमिट होने में कठिनाई हो सकती है।
- किसी कारण से केबल ख़राब होने से इसको रिपेयर करना मुश्किल होता है।
- इसे जोड़ने के लिए एक विशेष प्रकार की तकनीक और डिवाइस की आवश्यकता होती है।
source - dailytechreview.com

Post a Comment