UPI क्या हैं? और कैसे काम करता हैं? - UPI Kya Hota Hai
दोस्तों, आपने UPI के बारे में कहीं न कहीं सुना जरूर होगा या हो सकता हैं की आप इसे इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं और उससे पहले इसके बारे में जानना चाहते हैं। आज के इस लेख में आपको UPI से सम्बन्धित सभी प्रश्नों के जवाब मिलेंगे जैसे की, UPI Kya Hota Hai? कैसे काम करता हैं ?, UPI ID कैसे बनाए?, इसके फायदे क्या हैं? आदि।
इस लेख को पढ़ने के बाद आपके UPI से सम्बन्धित सभी Doubts Clear हो जायेंगे।
UPI Kya Hota Hai? - What Is UPI In Hindi
Unified Payment Interface यानी UPI भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India - NPCI) एवं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अप्रैल, 2016 में शुरू किया गया था। यह एक ऐसी Online भुगतान प्रणाली (System) हैं जो अंतर-बैंक लेनदेन (Inter-Bank Transaction) को आसान बनाती हैं।
यह online भुगतान प्रणाली RBI द्वारा नियंत्रित होती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य Online Transaction को आसान बनाना और इसे बढ़ावा देना हैं।
सरल शब्दों में कहे तो, "UPI बैंक से बैंक में पैसों के लेनदेन (Transaction) की सुविधा प्रदान करता हैं"।
UPI कैसे काम करता हैं ? - How Does UPI Works In Hindi
UPI, Immediate Payment Service System (IMPS) के आधार पर काम करता हैं। IMPS एक ऐसी प्रणाली हैं जिससे आप 24×7 पैसों का लेनदेन कर सकते हो। चाहे दिन हो या रात, बैंक की छुट्टी हो या न हो, आप कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।
UPI के आने से पहले किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक की लम्बी कतारों में लगना होता था और फिर कई सारी details जैसे की अकाउंट नंबर, IFSC code, branch आदि को भरना होता था। परन्तु अब UPI में इन सभी चीजों की जरूरत नहीं होती हैं, आपको बस जिस व्यक्ति को पैसे transfer करने हैं उसकी UPI ID या मोबाइल नंबर और कितने पैसे भेजने हैं ये डालना होता हैं।
पैसे मांगे या भेजे जाने के तरीके - How to Send or Request Money
- UPI ID
- मोबाइल नंबर
- Account No. व IFSC
- QR - Code
UPI Payment Applications
आप किसी भी UPI Support App से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। आजकल लगभग सभी बैंको ने अपने UPI Apps Launch कर दिए हैं जैसे की - बैंक ऑफ बड़ौदा का "BOB M-Connect", SBI का Yono, sbi pay आदि
UPI ID कैसे बनाये? - How to Create UPI ID In Hindi
UPI का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को सबसे पहले अपना एक VPA (Virtual Payment Address) या UPI ID बनाना होता हैं, जिसके माध्यम से वह पैसों का लेनदेन कर सकता हैं।
Phonepe, Paytm, Googlepay, BHIM आदि Apps से UPI ID कैसे बनाए यह step by step जानने के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं - Paytm, Phonepe, Google pay, BHIM में UPI ID कैसे बनाये?
UPI से Transaction Limit
UPI से पैसों के लेनदेन की एक सीमा भी हैं। आप एक दिन में अपने एक अकाउंट से 1 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं और इसी के साथ कुछ बैंक ऐसे भी हैं जिनकी Per Day Transaction Limit भी होती हैं जैसे की आप बैंक ऑफ बड़ौदा से per day 50000 रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में UPI - UPI In International Market
UPI न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों जैसे की - नेपाल, भूटान, सिंगापुर, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), UK, फ्रांस, ओमान आदि में भी स्वीकार्य हैं।
UPI के फायदे - Advantages of UPI In Hindi
- कोई भी Transaction Charge नहीं लगता हैं।
- Realtime में पैसों का transaction कर सकते हैं।
- 24×7 उपयोग कर सकते हैं।
- पैसे भेजना और माँगना आसान।
- एक ही UPI app से अलग-अलग बैंकों में पैसे भेज सकते हैं।
- पैसों के लेनदेन के साथ ही Electricity Bill, Gas Bill, Mobile Recharge व कई अन्य सुविधाएँ भी एक साथ उपलब्ध।


Post a Comment