Blog का अर्थ क्या है और Blogging कैसे करें - पूरी जानकारी | Blog Meaning In Hindi - 2023
दोस्तों, आपने "Blog" या "Blogging" शब्द कहीं न कहीं सुना या पढ़ा जरूर होगा। आजकल घर बैठे Online Earning की बात आते ही "Blog" या "Blogging" शब्द सबसे पहले सुनने को मिलता हैं और शायद आपने सुना या पढ़ा भी होगा की बहुत सारे लोग Blogging से घर बैठे हजारों - लाखों रुपये कमा रहे हैं। पर क्या आपको पता हैं Blog क्या होता हैं? (What Is Blog In Hindi), Blogging kaise karte hai?, Blog Kaise Banate Hain?, Blog Post Kaise Likhte Hain? आदि। आज के इस Article में आपको Blogging से सम्बंधित सभी प्रश्नों के जवाब मिल जायेंगे।
Blog क्या हैं ? Blog Meaning In Hindi
Blog, Weblog का एक संक्षिप्त रूप हैं।
सरल शब्दों में कहें तो "Blog एक ऐसा Webpage (Website Page) होता हैं, जहाँ व्यक्ति अपने पसंद के अनुसार किसी विषय पर Regular लिखता हैं"। Blog लिखने वाले को "Blogger" कहा जाता है।
जैसे की जब भी आपको कुछ जानना होता हैं, चाहे वो Education, Tech, Beauty या Cooking आदि किसी से भी सम्बंधित हो तब आप Google पर लिखकर Search करते हैं और Google आपको ढेरों Results प्रदान कर देता हैं। ये सब Blog ही हैं, क्योंकि इनमें Regular जानकारियाँ Updates होती रहती हैं।
Blog के माध्यम से आप अपने विचारों, अनुभवों और ज्ञान-कौशल (Knowledge and Skills) को अन्य लोगों तक Internet के माध्यम से पहुँचा सकते हैं। आप Blog से घर बैठे हजारों-लाखों रूपये कमा सकते हैं।
Blog और Website में क्या अंतर होता हैं? - Differance Between Blog And Website In Hindi
यह एक सवाल की, क्या Blog और Website एक ही होता हैं? सब को confuse करता हैं। वैसे Blog और Website में थोड़ा अंतर होता हैं जो की निम्नलिखित हैं -
- Blog में Regular जानकारी Update होती हैं जबकि Website में Regular Update अनिवार्य नहीं होता हैं।
- Blog अधिक Interactive (संवादात्मक) होता हैं जबकि Website, Dynamic (गतिशील) होती हैं।
- सभी Blogs को Website माना जाता हैं किंतु सभी Websites को Blog नहीं माना जाता
- एक Website की मूल इकाई Content हैं जबकि Blog की मूल इकाई Post हैं।
Blog के प्रकार - Types Of Blog In Hindi
- Personal Blogging
- Professional Blogging
- Niche Blogging
- Business Blogging
- Affiliate Blogging
- Reverse Blogging
- Media Blogging
जल्दी Google AdSense Approval पाने के तरीके
1. Personal Blogging
2. Professional Blogging
3. Niche Blogging
4. Business Blogging
5. Affiliate Blogging
6. Reverse Blogging
7. Media Blogging
इस प्रकार की Blogging में आप Instagram, Facebook, Twitter आदि Social Media Blog Post बना सकते हैं।
Blogging के लिए Trending Niche - Best Niche For Blogging In Hindi
Blogging करने के लिए कई Trending Niche हैं जैसे की -
- Digital Marketing
- Education
- Travel
- Insurance
- Technology
- Sports
- Health and Fitness
- fashion
- food and Recipes
- How To Guides
- Personal Development and Self-care
- Product Reviews
Blog कैसे बनाये ? Blogging Kaise Kare
Step 1 -
Blog बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने पसंद की एक Category/Niche को चुनना होगा और उस पर ही Consistently काम करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस विषय की आपको जानकारी है उस विषय पर ही यदि आप Blog बनाते हैं तो आप बेहतर Articles लिख और उस पर बेहतर Research कर पाते है। यदि आप अपनी पसंद की Niche की बजाय किसी और पर काम करते है तो आप शायद बेहतर न कर पाए और सही result न पाकर Blogging करना छोड़ दे।
Step 2 -
दूसरे Step में आपको ये चुनना हैं की आप किस Platform पर अपना Blog शुरू करना चाहते हैं। वैसे तो कई सारे Platforms हैं जहाँ पर आप अपना Blog बना सकते हो पर हम आपको सबसे Popular 2 Platforms के बारे में बताएँगे -
- Blogger
- WordPress
यदि आप Blogging में Invest नहीं कर सकते या अभी आप बस Blogging सीखना चाहते हैं तो आपको Blogger पर अपना Blog बनाना चाहिए। ये एक बहुत ही Trusted और Popular Blogging Site हैं। ये आपको Free Domain (Blogspot.com) + Hosting प्रदान करता हैं। जिससे आपको Domain और Hosting खरीदने में Invest नहीं करना पड़ता।
वहीं यदि आप कुछ पैसा Invest कर सकते हैं तो आपको निश्चित ही Wordpress पर अपना Blog शुरू करना चाहिए। Wordpress पर Blog बनाने के लिए आपको Hosting + Domain दोनों खरीदना होता हैं। जिसे आप Hostinger, Godaddy या Bluehost जैसी Web Hosting कंपनियों से खरीद सकते हो। Wordpress में आपको कई सारे Features मिल जाते हैं, जो की Blogger में नहीं होते।
Step 3 -
अब आपको अपने Blog की भाषा को चुनना होगा। आप किस भाषा में Blog लिखना चाहते हैं - हिंदी, English, तमिल, बांग्ला या कोई और भाषा। आप किसी भी भाषा में अपना ब्लॉग लिख सकते हैं (बस ध्यान रहे की उस भाषा के Article को Google Adsense Approval देता हो)।
यदि आपकी English अच्छी है तो आपको English में ही Articles लिखने चाहिये। English एक World Wide Language हैं, इस कारण इस भाषा में लिखे posts पर Traffic अच्छा आ सकता हैं।
वहीं यदि आपकी Hindi भाषा अच्छी हैं तो आपको Hindi में ही अपना Blog बनाना चाहिए। Hindi Blog पर भी आपको India, Pakistan, Nepal, Bangladesh आदि देशों से खूब Traffic आएगा।
भाषा चुनते समय आपको बस ये ध्यान रखना हैं की आपकी कौन-सी भाषा बेहतर हैं क्योंकि आप अपनी पसंद की भाषा में ही बेहतर से बेहतरीन Articles लिख पाएंगे और आपको बोरियत भी नहीं होगी।
Step 4 -
जब आप Category और Platform पसंद कर लेते हैं तो अब बारी आती है, Blog बनाने की। Blogger पर Blog बनाने के लिए आप इस Article को पढ़ सकते हैं - Blogger पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये?
Step 5 -
Blog बनाने और उसकी Basic Settings karne के बाद, अब बारी आती है Post लिखने की। Post लिखने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा -
- आपकी Post Unique होनी चाहिए।
- यदि आप Copy-Paste पोस्ट करते हैं तो आपको Google AdSense का Approval नहीं मिलेगा।
- आपको किसी भी Topic पर Post लिखने से पहले उस Topic के बारे में ज्यादा से ज्यादा Research करना होगा।
- आपको उस Topic से सम्बंधित Keywords को search करना होगा। आपको कुछ ऐसे Keywords निकालने होंगे जिसका Search Volume ज्यादा हो मतलब लोग उस Keyword को लिखकर Search कर रहे हो। इसके लिए आप Google Keyword Planner का उपयोग ले सकते हो।
- जिस Topic पर आप Post लिख रहे हैं उस Topic पर पहले से लिखे Posts को (अपने Competitors) की posts को बहुत ध्यान से Analysis करना होगा जिससे आपको post लिखने का बेहतर Idea मिलेगा।
- अपनी पोस्ट को एक Attractive सा Title दें।
- अब आपको अपनी पोस्ट लिखनी हैं और उसमें आपको Keywords का Use करना है। ध्यान रहे Keyword Stuffing न हो मतलब post में बहुत ही ज्यादा Keywords भी नहीं होने चाहिए।
- Post में कम से कम 2 Images का उपयोग करे और ध्यान रहे Images Copyright Free हो।
- जब आपकी पोस्ट तैयार हो जाये तो उसे Publish करें और उसे Index करे।
यदि आप इस तरीके से अपनी post लिखते हैं तो आपके Google Search में Top पर आने में कोई परेशानी नहीं होगी और आपके Blog पर Traffic भी आएगा।
Blogging से पैसे कैसे कमाते हैं ?
अब बात करते हैं की Blog Se Paise Kaise Kamaye. वैसे Blogging से Paise Kamane के कई तरीके हैं जैसे की -
- Advertising
- Affiliate Marketing
- Content Subscriptions
- Launch Online Courses
- Paid Reviews
- Coaching ya Consulting
- Sell Digital Products
- Sell Backlinks
2023 में Blog से पैसे कमाने के 7 Best तरीके
Blogging में Success होने के लिए कुछ Important Tips
Unique बनें
आपको यदि Blogging में Success होना हैं तो आपको Unique बनना होगा मतलब आपको अपनी Posts ऐसे लिखनी हैं की आपके Blog पर आये Visitor आपके Content को पसंद करें और उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल जाये।
यदि आप Copy-Paste करोगे या सही से Article नहीं लिखोगे तो Visitor आपके Blog पर आना पसंद नहीं करेंगे और आपकी कमाई भी नहीं होगी।
धैर्य (Patient) रखें
Blogging की दुनिया में धैर्य बहुत जरुरी हैं क्योंकि ऐसा नहीं है की आज आपने Blogging start की हैं और कुछ ही दिनों में आपकी हजारों में Earning होना शुरू हो जाएगी। यदि आप वक्त देते है और लगातार काम करते है तो जल्द ही आपको Result दिखना शुरू हो जायेंगे।
खुद पर भरोसा रखें
आपको खुद पर और जो काम आप कर रहे हैं उस पर पूरा भरोसा होना चाहिए। इससे आपका Confidence बढ़ता हैं और आप लगातार बिना आत्मविश्वास खोए काम करते हो। तो खुद पर यकीन करें और अपना Best दें।
एक ही Niche से जुड़े रहे
जैसा की हमने आपको बताया की आपको अपने पसंद की एक Niche/Category को Choose करना हैं और उस पर ही लगातार काम करते रहना हैं, इससे आपके Success होने के Chance बढ़ जाते है।
यदि आप हर बार अलग-अलग Niche पर काम करते हैं तो आपके Visitor के साथ-साथ Google का भी आपसे विश्वास उठ जाता हैं और Visitor आपके ब्लॉग पर नहीं आते तथा google भी आपके Articles को Rank नहीं करता हैं।
अपने काम में Consistency रखे
जैसा की हम सब जानते हैं की हर काम का शुरुआती Phase ज्यादा Tuff होता हैं और Time के साथ यह आसान होता जाता हैं, इसलिए आपको शुरुआत में लगातार काम करना हैं। ऐसा नहीं करना है की Blog पर 5-10 Articles लिखे और 1 महीने गायब या शुरुआत में Blog पर Visitor नहीं आ रहें हैं तो लिखना छोड़ दिया। आपको अपने काम में Consistency (निरंतरता) रखनी होगी और कुछ वक्त बाद आपको Results मिलना शुरू हो जायेंगे।
हमेशा सीखते रहे
आपको सीखना कभी नहीं छोड़ना हैं क्योंकि यदि आप लोगों को अपनी Blogging के माध्यम से कुछ Knowledge देना चाहते हैं तो पहले आपको भी उस चीज के बारे में Knowledge होना जरुरी हैं। इसलिए हमेशा नई-नई चीजे सीखते रहे इससे आपकी Niche से Related Knowledge भी बढ़ेगी।
अपने Blog को Update रखे
आपको हमेशा अपने ब्लॉग को Update रखना हैं। आपको ऐसा नहीं करना है की आपने एक बार Post लिख दी और फिर उसे कभी Update नहीं किया। यदि आप अपनी पुरानी Post में कुछ Update कर सकते हो तो जरूर करे। चाहे तो आप उसमें Text add कर सकते हो या Interlinking कर सकते हो।
Blogging के फायदे- Advantages Of Blog In Hindi
- Blogging का सबसे बड़ा फायदा तो ये हैं की इससे आपको इससे Passive Income (नियमित आय) मिलती है मतलब यदि आपका Blog अच्छे Rank पर आ जाता हैं तो, अगर आप कुछ दिन या हफ्ते काम ना भी करे तब भी आपकी Earning होती रहती हैं।
- इससे आपकी लेखन कला (Writing Skill) सुधरती हैं।
- आप खुद की एक पहचान बना सकते हो।
- नई skill सीख सकते हो।
- ब्लॉग्गिंग में आप कई प्रकार से पैसा कमा सकते हो, यहाँ पैसे कमाने की कोई Limit नहीं होती।
- आप अपना खुद का Business शुरू कर सकते हो।
- यहाँ आप खुद ही खुद के Boss होते हो।
- इससे आपके जीवन में एक अनुशासन आता है, क्योंकि आपके पास एक लक्ष्य होता हैं और उसे पाने के लिए आप मेहनत करते हो।
- एक विषय पर काम करने के कारण आपको उस विषय की अच्छी Knowledge हो जाती है।
- आपकी अपनी बातों को व्यक्त (Express) करने की Skill बढ़ती हैं क्योंकि आप अपने हर एक Article में बेहतर करने का प्रयास करते हो ताकि लोग आपकी लिखी हुई बात को आसानी से समझ सके।

Post a Comment