Header Ads

Fast Google AdSense Approval कैसे लें? 2023 | Google Adsense Approve Kaise Kare In 2023

आज का यह Article बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इसमें हम आपको बताएँगे की आप किस तरह जल्दी Google AdSense Approval ले सकते हो। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको कभी भी Google AdSense Approval लेने में Problem नहीं होगी। Google आपको जल्द से जल्द AdSense Approval दे देगा। आपको बस इस Article को ध्यान से पढ़ना हैं और बताये गए Tips को Follow करना हैं। न सिर्फ AdSense बल्कि अन्य Ad Network से भी आपको अपने Blog Ko Monetize करवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मैं आपको Step By Step सभी जरुरी चीजों को समझाऊंगा। 

Fast Google AdSense Approval कैसे लें? 2023 | Google Adsense Approve Kaise Kare In 2023

Table Of Content

2023 में Free Blog बनाये और लाखों कमाए 

Google AdSense क्या हैं? - What Is Google AdSense In Hindi 

Google AdSense, Google की ही एक service है। इसके द्वारा Google, Blog/Website या Youtube पर विज्ञापन (Advertisement) की सेवा उपलब्ध करवाता हैं। Google, Text, Images और Video ad के रूप में विज्ञापन दिखाता हैं। 


अगर आपके पास Blog/Website या Youtube Channel हैं और आप AdSense की Policy के अनुसार काम करते हैं तो आप Google AdSense Approval लेकर अपने Blog या YouTube Channel से पैसे कमा सकते हो। AdSense आपको CPC (Cost-Per-Click) और CPM (Cost per mille) के आधार पर पैसे देता हैं। CPC मतलब हैं आपके Blog पर दिख रहे Ad पर यदि कोई Click करता हैं तो आपको उसका पैसा मिलता हैं। हर Ad की CPC अलग-अलग होती हैं। CPC 0.001$ से 37$ या इससे ज्यादा तक भी हो सकती हैं। चलिए अब हम Blog Par Fast Google AdSense Approval कैसे ले वो जानते हैं।  


Blog पर Fast Google AdSense Approval कैसे लें? - Google AdSense Approval Tips In Hindi 

Blog पर AdSense Approval पाने के लिए Google के कोई ख़ास नियम नहीं हैं पर फिर भी कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं। जो लोग शुरू में Blogging Start करते हैं वो इन बातों को नहीं जानते इस कारण हर बार उनका Blog Reject हो जाता हैं। अगर आप चाहते हैं की आपका Blog पहली बार में ही Approve हो जाये तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें  -

Unique और Interesting Content 

Blogging की दुनिया में सबसे जरुरी हैं आपका Content क्योंकि लोग आपके Blog पर आपका Content पढ़ने आते हैं। यदि आपका Content अच्छा हैं तो Google आपके लिखे Posts को Rank करता हैं। यदि आप Copy-Paste करते हो तो आपके Blog को Google कभी भी Rank नहीं करेगा और ना ही आपको AdSense Approval मिलेगा और आप Blogging में Fail हो जाओगे।


इसलिए आपको Copy-Paste काम नहीं करना हैं। आप जिस भी Topic पर लिख रहे हो उसके बारे में आपको खुद से Research करना हैं और अपने शब्दों में बेहतर सा Article लिखना हैं। आपको अपने सभी Articles खुद ही लिखने हैं, इससे आपको Google AdSense Approval मिलने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। 


Theme अच्छी हो

आपको अपने Blog के लिए अच्छी Theme का चुनाव करना होगा, जो ना सिर्फ दिखने में अच्छी हो बल्कि उसकी Loading Speed, SEO, Fonts आदि सभी अच्छे हो। जिससे Visiters को आपके Blog पर कोई Post Search करने में और पढ़ने में कोई समस्या न आये। अच्छी Theme के इस्तेमाल से आपका Blog ज्यादा Professional लगेगा। 


Blog की Theme को अच्छे से Customize करें 

Blog के लिए अच्छी Theme चुनने के बाद अब बारी आती हैं उसके Customization की। आपको आपके Blog की Theme को सही से व्यवस्थित करना होगा। Header में Important Pages होने चाहिए, अपने Blog का Logo, description, Posts की Category आदि सभी होने चाहिए।  


Blog की भाषा 

आपको आपके Blog के लिए एक भाषा को चुनना होता हैं। आप जिस भाषा में Post लिखना चाहते हैं उसी भाषा को चुने। आपको Blog पर एक साथ दो भाषाओं में Articles कभी नहीं लिखने हैं। अगर आप हिंदी में post लिखना चाहते हैं तो सभी post हिंदी में ही लिखे। वैसे आप अपनी post के बीच-बीच में English या Hinglish Keywords का Use कर सकते हैं। 


और साथ ही यह ध्यान रखे की आप उस भाषा को चुने जिस भाषा को Google AdSense Approval देता हो।  


SEO Friendly Posts लिखे 

आपको अपने सारे Posts SEO Friendly लिखने हैं मतलब आपको अपनी हर पोस्ट में ऐसे Keywords का Use करना हैं जिनको लिखकर लोग Google में search करते हो, तभी आपके Post Google Mein Rank करेंगे। आपको अपनी Post के Title में Long Tail Keywords का Use करना हैं, इससे आपके Post Google Mein Rank करेंगे और आपको Organic Traffic मिलेगा। 


सही जानकारी दें  

कोई भी Visiter आपके Blog पर जानकारी लेने आता हैं। यदि आप उसे सही या पूरी जानकारी नहीं देंगे तो वह फिर आपके Blog पर कभी Visit नहीं करेगा और आपके Blog Par Traffic नहीं आएगा जिससे आपके Blog पर Negative Effect पड़ेगा। ऐसे Blog को Google कभी Adsense Aproval नहीं देगा। 

इसलिए आपको सही से Research करके पूरी और सही जानकारी देनी हैं। 


सही से Interlinking करें 

आपको अपने Posts में अन्य Post की भी link देनी चाहिए, जिससे Visiters उन Post को भी visit करे और आपके Blog पर लंबे समय तक टिका रहे इससे आपके Blog का Bounce Rate कम होगा। जब आप किसी पहले से Index हुई post की Link नई Post में देते हो तो इससे Googlebot उसे जल्दी Index कर देता हैं। 

 

Without Copyright Image

आपको अपनी हर पोस्ट में Without Copyright Images का Use करना हैं। Copyright Images/Material वाले Blog को Google Adsense Approval नहीं देता हैं। आप Canva, Inshot, Picsart आदि किसी भी Software का use कर खुद से image तैयार कर सकते हो। 


Posts को Index करें 

Adsense Approval पाने के लिए आपकी Post का Index होना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आपको Post डालने के बाद Google Search Console में उसके URL को Indexing के लिए Submit करना होगा। Post में Interlinking करने से भी आपकी Post के जल्दी Index होने के Chance बढ़ जाते हैं। Index होने के बाद ही आपकी Post Google Search में देखेगी।   


Category बनाये 

आपको अपने Blog पर लिखे Posts की अलग-अलग Category बनानी हैं। इससे Visiters को आपके Blog पर Post Search करने में कोई Problem नहीं आएगी। Google ने अपने Adsense Approval नियमों में भी इसका जिक्र किया हुआ हैं की Adsense Approval पाने के लिए आपके Blog पर Category का होना जरुरी हैं। 


Important Pages Complete रखें 

Google ने अपने Adsense Approval नियमों में बताया हुआ हैं की आपके Blog पर कुछ Important Pages का होना बहुत जरुरी हैं जैसे की -
  • Home 
  • About us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
इन Pages के बिना आपको कभी भी Adsense Approval नहीं मिल सकता हैं। साथ ही ये Page आपके Blog पर स्पष्ट रूप से दिखने भी चाहिए इसलिए इन pages को आपको Header Menu/Top Navigation Bar में लगाना चाहिए। 


Domain 

वैसे तो Google, Blogger के Free Domain (Blogspot.com) पर भी Adsense Approval देता हैं परन्तु इसमें Adsense Approval मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता हैं। वहीं यदि आपके पास Custom Domain हैं तो आपको Adsense Approval जल्द मिल जाता हैं क्योंकि Google, Custom Domains को प्राथमिकता देता हैं। 


Sitemap Submit करें

आपके Blog का Sitemap, Google Search Console पर Submit होना बहुत जरूरी हैं। इससे Google Bot आपके Blog के Data को जल्दी से Crawl कर लेता हैं और आपकी Post जल्दी Index हो जाती हैं। 



कितने Post लिखे?

Adsense Approval पाने के लिए आपके Site पर कितने Post होने चाहिए? इस बारे में Google ने कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए हुए हैं। कभी-कभी ये कम Post वाले Blog को भी approval दे देते हैं और कभी-कभी कई Post होने के बावजूद भी Adsense Approval नहीं मिलता। जैसे की मेरे एक Blog पर मुझे सिर्फ 12 छोटी-छोटी post पर ही Adsense का Approval मिल गया था वहीं मेरे एक दूसरे Blog पर मुझे 25 बड़ी-बड़ी post लिखने के बाद Adsense Approval मिला था।  

इसलिए आपको यदि पहली बार में ही Adsense Approval लेना हैं तो आपके Blog पर कम से कम 700-1200 शब्दों की 20 Posts तो होने ही चाहिए।  

Traffic कितना होना चाहिए?

 Adsense Approval पाने के लिए कोई Minimum Traffic Requirement नहीं हैं पर आपके Blog पर थोड़ा बहुत Organic Traffic तो होना ही चाहिए। यदि आपके Blog पर Traffic ही नहीं होगा तो आप Adsense Approval लेकर भी क्या करोगे, क्योंकि बिना Traffic के आपकी कमाई ही नहीं होगी। 

 Blog से पैसे कमाने के 7 तरीके

Social Media Links 

यदि आपका Facebook, Instagram, Twitter, Youtube आदि पर आपका Page या Channel हैं तो आपको उनकी Link अपने Blog पर जरूर देनी चाहिए इससे अच्छा Impression पड़ता हैं और इन Social Media Platforms से आपको Traffic भी मिलेगा। 


Share Buttons 

Blog में share buttons जरूर लगाए, ताकि लोग आपके posts आसानी से Share कर सके और इससे आपका Blog और ज्यादा Professional लगेगा।  


FAQs 

Google AdSense का approval कैसे ले?

Google Adsense Approval लेने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता हैं जैसे की आपका Content Unique होना चहिये, Blog Theme Customize हो, Important Pages तैयार हो आदि। 


एडसेंस को अप्रूव होने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर Google Adsense Approval मिलने में 24 घंटे से लेकर 14 दिन तक का समय लग सकता हैं। 


क्या मुझे ब्लॉगस्पॉट से एडसेंस अप्रूवल मिल सकता है?

Google, Blogger के Free Domain (Blogspot.com) पर भी Adsense Approval देता हैं। 


मुझे गूगल एडसेंस के लिए कब अप्लाई करना चाहिए?

जब आपके Blog पर कम से कम 20 posts हो, Important Pages तैयार हो, Category बनी हो, Posts Index हो, आपके Blog को कम से कम 1 महीना हो गया हो आदि काम हो जाने के बाद आप Google Adsense के लिए Apply कर सकते हो।  


Google AdSense क्या है और कैसे काम करता है?

Google AdSense, Google की ही एक service है। इसके द्वारा Google, Blog/Website या Youtube पर विज्ञापन (Advertisement) की सेवा उपलब्ध करवाता हैं। Google Text, Images और Video ad के रूप में विज्ञापन दिखाता हैं।                    


दोस्तों, इस लेख में हमने उन जरुरी चीजों के बारे में विस्तार से जाना हैं जिनको Follow कर के अपने Blog Par Google Adsense Approval आसानी से पा सकते हैं। यदि आपका कोई सवाल हैं तो आप हमें Comment कर के पूछ सकते हैं, हम यथाशीघ्र आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद !                                                  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.